श्री वीरगढ़ी हनुमान मंदिर में प्राचीन बावड़ी का किया निरीक्षण-गौ-माता को खिलाया चारा

– इंदौर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक किला मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
– झांसी की रानी का बलिदान देश सेवा की प्रेरणा देता है
–

भोपाल/इंदौर। मुख्यमंश्री वीरगढ़ी हनुमान मंदिर में प्राचीन बावड़ी का किया निरीक्षण-गौ-माता को खिलाया चारात्री डॉ. मोहन यादव 18 जून को इंदौर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक किला मैदान पहुंचे। उन्होंने यहां स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वाधीनता संग्राम की अमर महानायिका को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का अद्वितीय साहस, अमर शौर्य और अदम्य राष्ट्रप्रेम संपूर्ण देश के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लिंबोदी में तालाब में श्रमदान भी किया। इसके अलावा उन्होंने प्राचीन श्री वीरगढ़ी हनुमान मंदिर में प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया और गौ शाला में गौ-माता को चारा भी खिलाया।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अल्पायु में मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका यह सर्वोच्च बलिदान हर पीढ़ी को देश सेवा और स्वाभिमान के पथ पर आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के गौरवशाली इतिहास को सहेजने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

*महान वीरों की स्मृतियों का साक्षी है किला*
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर का यह ऐतिहासिक किला मैदान क्षेत्र भी हमारी ऐतिहासिक धरोहरों और महान वीरों की स्मृतियों का साक्षी है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *