सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा के तत्वाधान में आगामी 27 अगस्त को दोपहर ढाई बजे शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रानी सती दादी का भादो महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर इंदौर के मंडल द्वारा पाठ किया जाएगा और माता रानी सती दादी के दरबार को फूला से सजाया जाएगा। इस संबंध में महासभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू अजय अग्रवाल ने बताया कि उक्त आयोजन में पाठ के अलावा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम अग्रवाल महिला मंडल के सहयोग से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भादो अमावस्या पर होने वाले मंडल पाठ की शुरूआत की जाएगी। इस मौके रानी सती दादी की भव्य आरती के अलावा भोग लगाने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंडल पाठ में बड़ी संख्या में महिलाओं के भाग लेने की संभावना है।
अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि आगामी 27 अगस्त को दोपहर में होने वाले इस दिव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो गई है। उन्होंने बताया कि श्री रानी सती का महान मंदिर राजस्थान के झुंझुनू जिले में है, अग्रवाल समाज की कुलदेवी है। जिनको संपूर्ण अग्रवाल आस्था से पूजा अर्चना करता है। इनका मंदिर 400 साल पुराना है और बहुत ही भव्य और नयनाभिराम है। इस मंदिर की कलाकृति अनुपम चित्रकारी इस मंदिर में 4 चांद लगा देती है। भादो अमावस्या के दिन एक विशेष उत्सव इस मंदिर में आयोजित किया जाता है। इस दिन मंदिर दादी रानी सती के भक्तो से पूरा भर जाता है। दुनिया के हर कोने से दादी भक्त अपने सिर को दादी के चरणों में झुकाने और उनकी महिमा में दूर दूर से आते है। मान्यता है की रानी सती मां दुर्गा का अवतार है और रानी सती भक्त अपने अपने घरो में रानी सती मैया की पूजा करते है। अग्रवाल समाज के द्वारा सालों से उक्त आयोजन किया जा रहा है। भादो अमावस्या पर दोपहर में इंदौर के मंडल के द्वारा पाठ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी महिलाओं से उक्त आयोजन में शामिल होकर धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *