सीहोर। खिलाड़ियों के लिए हर संभव सहयोग देने वाले बीएसआई क्लब के पूर्व चेयरमैन प्रमोद पटेल काका की स्मृति में गुरुवार से शहर के चर्च मैदान पर सभी खेल संगठनों के तत्वाधान में काका स्मृति लीग फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि स्व. श्री पटेल की स्मृति में होने वाली इस प्रतियोगिता में आधा दर्जन फुटबाल टीमों को शामिल किया गया है। इसके लिए जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया के द्वारा टीमों का चयन किया गया है। इसके अलावा गुरुवार को ही इंदौर के लिए अंतर जिला स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा। गत दिनों अंतर जिला स्तरीय फुटबाल टीम के लिए 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। गुरुवार को इसका चयन कर टीम को रवाना भी किया जाएगा।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम से होने वाली काका स्मृति लीग फुटबाल प्रतियोगिता में सीहोर बॉयज एफसी, सीहोर क्लब एफसी, आरएसआई एफसी, एमजी एफसी, बीएसआई आदि टीमों को शामिल किया गया है। शुभारंभ मैच सीहोर बॉयज एफसी और सीहोर क्लब एफसी के मध्य खेला जाएगा। मैदान पर इन दिनों इंदौर में होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के साथ फुटबाल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बुधवार को इंदौर में आगामी 15 अक्टूबर को अंतर जिला स्तरीय सीहोर टीम का मैच उज्जैन से होने वाला है। इसके लिए मैदान पर दो दर्जन से अधिक टीम के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *