भोपाल में 16 अक्टूबर को चिकित्सा शिक्षा के हिंदी पाठ्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व जिलेभर के स्कूल-कॉलेजों में हिंदी प्रेमी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में अनेक साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा हिंदी के महत्व और उपयोग पर व्याख्यान दिया गया। हिंदी प्रेमी सम्मेलन के तहत सीएम राइज स्कूल नसरूल्लागंज, एक्सीलेंस स्कूल बुधनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बायां, जहाजपुरा, रामनगर, शासकीय मॉडल स्कूल इछावर, शासकीय महाविद्यालय शाहगंज, बकतरा सहित जिले के अनेक महाविद्यालयों तथा स्कूलों में हिंदी विमर्श-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को हिन्दी भाषा में मेडिकल की पढ़ाई के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही 16 अक्टूबर को भोपाल में चिकित्सा शिक्षा के हिन्दी पाठ्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई।

शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में हिंदी प्रेमी सम्मेलन आयोजितहिंदी पाठ्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में हिंदी प्रेमी सम्मेलन के तहत हिंदी विमर्श-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आष्टा विधायक श्री रघुनाथ मालवीय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा हिन्दी माध्यम से शुरू करना प्रदेश सरकार की एक अच्छी पहल है। इससे हिंदी माध्यम से अपनी पढ़ाई करने वाले छात्र अब मेडिकल की पढ़ाई भी हिन्दी माध्यम से ही कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा का पाठ्यक्रम हिंदी में होने से मध्यप्रदेश के अनेक बच्चे लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में आष्टा नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा तथा उपाध्यक्ष भूरू भाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *