सीहोर। जल जीवन मिशन योजना का मूल उद्देश्य घर-घर तक पानी पहुंचाना है। इस अभियान के अंतर्गत छोटे-छोटे मजरे टोलों के सभी घरों को जोड़ा जाए। कोई भी गांव या घर इस अभियान से नहीं छूटना चाहिए। इसी कड़ी में गुरुवार जागरूकता रथ काला पहाड़, धबोटी, बमुलिया, बरखेड़ी, बिजनौर पहुंचा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक जीत परमार ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं समर्थन संस्था वाटर एड के सहयोग से वूमेन प्लस वाटर अलायंस परियोजना के अंतर्गत सीहोर जिले के 50 ग्रामों में घूमेगा। जागरूकता रथ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के लक्ष्य, उद्देश्य, जल संरक्षण एवं संवर्धन की गतिविधियों से होने वाले जल बचाओ, जल गुणवत्ता की जांच विधियों एवं मार्च 2024 तक हर घर में नल से जल की सार्थकता की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित किया जावेगा साथ ही रथ के माध्यम से योजना का विस्तृत प्रचार-प्रसार कर जन-जन तक जानकारी देना एवं योजना के प्रति पंचायत, समुदाय, समितियों की जिम्मेदारी तय करना। कार्यक्रम के दौरान धबोटी ग्राम पंचायत के सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, देवेंद्र कदम, जय मालवीय, बलवान ठाकुर, भैयालाल सोलंकी, ज्योति मेवाडा मौजूद रहे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *