सीहोर। शहर के प्रतिभाशाली बॉडी बिल्डर अमित बोयत ने दिल्ली में आयोजित नेशनल बॉडी बिल्डिंग यूनियन अंतर राष्ट्रीय वर्ल्ड डायमंड चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया।
मात्र दस साल की उम्र से ही जिम में अभ्यास करने वाले अमित बोयत ने जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय समेत अन्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वह इस प्रतियोगिता के बाद आगामी दिनों में हरियाण में होने वाले विजय क्लासिक चैम्पियनशिप के अलावा दिल्ली में होने वाले फिट लाइन और श्याम बाबा क्लासिक के लिए तैयारियां कर रहे है। दिल्ली में आयोजित नेशनल बॉडी बिल्डिंग यूनियन अंतर राष्ट्रीय वर्ल्ड डायमंड चैम्पियनशिप में बॉडी बिल्डर अमित के तीसरे स्थान प्राप्त होने पर वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर आदि ने बधाई दी है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *