पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने अंतरराष्ट्रीय
महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 25.11.2022 से 23.12.2022 तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये ।
इसी क्रम मे आज दिनांक 25.11.2022 को जिला पंचायत सभागृह में शुक्रवार को युवा विकास मंडल संस्था द्वारा जिला पुलिस विभाग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का शुभांरभ करते हुये कार्यशाला का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं न्यायाधीश श्री मुकेश कुमार दांगी ने अपने उदबोधन में कहा कि संस्था द्वारा आयोजित इस तरह की कार्यशालाएं हमें और संवेदनशील बनाती है। हर व्यक्ति के लिए कानून है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय उपलब्ध कराने के लिए है। प्राधिकरण हर व्यक्ति को निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराती है।
डीएसपी सुश्री अर्चना अहीर ने जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के प्रति सभी प्रकार की हिंसा एवं भेदभाव उन्मूलन हेतु दिनांक 25.11.2022 से 23.12.2022 की अवधि में अपने -अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजन करने हेतु बताया गया ।
इस अवसर पर युवा विकास मंडल संस्था के निदेशक राजेंद्र सिंह ने कार्यशाला के उद्देष्यों पर विस्तार से प्रकाष डाला । उन्होंने कहा कि सभी विभाग बालिकाओं और महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए कोई टास्क फोर्स समिति गठित करती है तो उस समिति को संचालित करने के लिए युवा विकास मंडल हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि हम पुलिस, वन स्टाप सेंटर, चाइल्ड लाइन, बाल कल्याण के साथ मिलकर बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर सीडब्लयूसी के अध्यक्ष श्री प्रदीप चौहान, पॉक्सो एक्ट के विशेषज्ञ श्री अमु विनजुदा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये ।
जागरूकता कार्य में सीहोर महिला थाना प्रभारी सुश्री पूजा सिंह, सीडब्ल्यूपीओ, महिला उर्जा हेल्प डेस्क, वन स्टाप सेंटर, चाइल्ड लाइन, बाल अपराध, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक सुशील साल्वे सहित युवा विकास मंडल संस्था के कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *