जिला दंडाधिकारी प्रवीण सिंह ने पुलिसअधीक्षक मयंक अवस्थी के प्रतिवेदन परविभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 02आरोपियों को छ:माह के लिए जिला बदर के आदेश जारी किये गये है।

जिला दंडाधिकारी प्रवीण सिंह नेआपराधिक गतिविधियों में लिप्त जिन 02आरोपियों को जिले के आम नागरिकों की सुरक्षाऔर लोक शांति को दृष्टिगत रखते हुए जिला सीहोर एवं उसके सीमावर्ती जिले भोपाल, रायसेन, होशांगवाद, हरदा, देवास, शाजापुर एवं राजगढ़ जिलों की राजस्व सीमाओं से छ:माह के लिए जिला बदर किया है। जिन 02 आरोपियों को जिला बदर किये गये उनमें भावनी शंकर उर्फ भीका आ. गंगाराम उम्र 50 साल निवासी मरदानपुर थाना रेहटी को 14 अपराधों में लिप्तपाए जाने पर सीहोर जिला एवं सीहोर जिले कीसीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से 6 माह केलिए जिला बदर के आदेश जारी किये है। दूसरे आरोपी मोनू आ. रामसिंह निवासी इटारसी थाना रेहटी को 11 अपराधों में लिप्त पाये जाने केकारण जिला एवं जिले की सीमावर्ती जिलों कीराजस्व सीमाओं से 06 माह के लिए जिला बदरकरने का आदेश पारित किया गया है।

जिला बदर किया गया है02 आरोपियों को 48 घंटे के भीतर सीहोर जिलेकी राजस्व सीमा से बाहर जाना होगा तथा जहांभी रहेंगे वहां के पुलिस अधीक्षक एवं उस क्षेत्र केथाना प्रभारी को उपस्थिति की निरंतर सूचना देतेरहने का आदेश दिया गया है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *