देवीलोक महोत्सव में विशाल लंगड़ी भजन प्रतियोगिता (पुरूष) 30 मई को

एक लाख 51 हजार रूपए का होगा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार

बुधनी विधानसभा क्षेत्र की भजन मण्डली ही प्रतियोगिता में ले सकेंगी भाग

​देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। देवी लोक महोत्सव में 30 मई को बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लिए विशाल लंगडी भजन प्रतियोगिता (पुरुष)का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख 24 मई 2023 है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मंडलियों में से प्रथम आने वाली मंडली को एक लाख 51 हजार रूपए, द्वितीय मण्डली को एक लाख रूपएतथा तृतीय मण्डली को 51 हजार रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

​प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधनी जनपद की मंडलियां 9301274264 तथा 7999353328 पर तथा भैरूंदा जनपद की मंडलिया 7828324097 तथा 7566394050 पर पंजीयन करा सकती है। प्रतियोगिता में केवल बुधनी विधानसभा की भजन मण्डली ही भाग ले सकेंगी। भजन मंडली के सदस्यों को बुदनी विधानसभा क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। सदस्यों को अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। निर्णायक समिति का निर्णय सभी को मान्य होगा। 

देवीलोक महोत्सव में तीन दिन तक होंगी अनेक प्रतियोगिताएं एवं धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम 

​देवी धाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख 25 मई 2023 है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी https://sehore.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है।

29 मई को होने वाली प्रतियोगिताएं

​देवी लोक महोत्सव में 29 मई को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरूस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार रूपए, तृतीयपुरस्कार 11 हजार रूपए एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कलश एवं पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजाररूपए, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार, मिट्टी के दीए सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

​देवीलोक महोत्सव में महिला भजन मंडल द्वारा भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम एक लाख 51 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रूपए, तृतीय 51 हजार एवं 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। देवीलोक महोत्सव में 6 से 12 वर्ष की बालिकाओं एवं 12 से 18 वर्ष की बालिकाओं के लिए माता का श्रंगार प्रतियोगिता अलग-अलग आयोजित होगी। जिसमें प्रथम 25 हजार, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार एवं सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए जाएंगे। इसके पश्चात 51,000 दीपक का प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

31 मई को होने वाली गतिविधियां

​देवी लोक महोत्सव में 31 मई को माताजी की चुनरी, शिला, कलश यात्रानिकाली जाएगी। वैदिक रीति से स्वस्ति गान, मंत्रोच्चार होगा। भूमि पूजन एवं शिला पूजन कार्यक्रम तथा धर्मगुरुओं और कथावाचकों का सम्मान किया जाएगा।देवीलोक मंदिर के स्वरुप पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में आतिशबाजी के पश्चात प्रसिद्ध कलाकार द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *