चकल्दी के किसान मधुसूदन सिसोदिया के मकान में लगी आग लाखो का नुकसान नगदी रुपये सहित ज्वेलरी जली समय पर नहीं पहुँची फायर बिग्रेड आग के समय घर मे सो रही थी अकेली लड़की

अर्जुन मुकाती चकल्दी -बुधवार की दोपहर में ढाई बजे ग्राम के किसान मधुसूदन सिसोदिया के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई उस समय घर में उनकी छोटी बेटी काजल 20 वर्ष घर में अकेली सो रही थी पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोगों ने घर में से आग की तेज लपटों के साथ धुंआ निकलते हुए देखा सब लोग मधुसूदन के घर की ओर आग बुझाने काजल को जगाने बचाने भागे काजल के मम्मी पापा रिश्तेदारी में सीहोर गए हुये थे आग खबर सुनकर ग्रामीण जनों के द्वारा अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया गया फायर बिग्रेड भी सूचना के एक से डेढ़ घण्टे बाद आई समय रहते फायर बिग्रेड आ जाती तो हो सकता आग पर काबू पा लिया जाता मधुसूदन तीन भाई है बड़ा भाई लक्ष्मीनारायण सिसोदिया सीहोर रहते हैं वही छोटा भाई हरिओम सिसोदिया आष्टा रहता है तीनो भाई का मकान जल कर राख हो गया मकान में घर गृहस्थी का सामान नगदी रुपये ज्वेलरी भी आग की चपेट में आ गई घर का पूरा मकान जलकर राख हो गया इसी बीच मुख्यमंत्री निवास सूचना मिलने पर वहां से भाजपा नेताओं एवं प्रसाशन को तुरंत मदद करने घटना स्थल भेजा रेहटी तहसीलदार जयपाल सिंह शाह उईके,रेहटी टीआई गोपिन्द्र सिंह राजपूत ,पटवारी संजय मालवीय ने घटना स्थल पहुँचकर पंचनामा बनाया और मधुसूदन को जिला रेडक्रॉस की ओर से तुरंत 50हजार की मदद की गई ।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *