प्रज्जवल योजना हो रही साकार, घर-घर पहॅुंच रही बिजली

            बुधनी क्षेत्र में प्रत्येक उपभोक्ता को पर्याप्त वोल्टेज पर निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिले, इसके लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी दिन-रात काम कर रही है। कंपनी द्वारा राज्य शासन के संकल्प को पूरा करने की दिशा में प्रज्जवल योजना के तहत बुधनी क्षेत्र में लगभग 9 करोड़ 13 लाख की लागत से 410 पोल लगाकर 25 किलोमीटर से अधिक नई बिजली लाइनें बिछाई हैं जिससे बुधनी क्षेत्र के  उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 

      मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि कंपनी कार्यक्षेत्र के बुधनी क्षेत्र में प्रज्जवल योजना के अंतर्गत पारेषण और वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के कार्यों में नसरूल्लागंज, नीलकण्ठ, नारायणपुर, नांदेर, दिगवाड़, शाहगंज, आमोन, जवाहरखेड़ा, डोबी, पीलीकरार, रेहटी, झोलियाखुर्द, बुधनी, शाहगंज, नकटीतलाई, मरदानपुर, सगोनिया, सेमरी आदि क्षेत्रों में नये पोल, बिजली लाइनों एवं इंटरकनेक्शन के कार्य कराये गये हैं।

      कंपनी ने बताया है कि प्रज्जवल योजना के तहत कराये जा रहे विकास कार्यों से बुधनी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याएं खत्म होंगी और निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *