भेरुंदा ,शुक्रवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी भैरूंदा के ब्लाक कार्यालय में संगठन के विभाग व प्रकोष्ठों के ब्लाक अध्यक्षो की बैठक ,देवीसिंह थारोल अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस भैरूंदा की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में प्रकोष्ठ अध्यक्षो ने अपने संगठन के उद्देश्य,कार्यकरणी व कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराया एव आगामी सांगठनिक कार्य योजना प्रस्तुत की।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवीसिंह थारोल ने कहा कि समस्त अध्यक्ष अपनी कार्यकरणी को संगठन के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित करें और प्रत्येक महा समीक्षा करें।
बैठक समापन के पश्चात ,वार्ड क्रमांक 08 नगर परिषद भैरूंदा के पार्षद अशफाक मंसूरी का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया।
बैठक में संतोष गोर जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस, श्री मति मालती मालवीय ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस, संजय पटेल ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस , जसवंत सिंह ब्लाक अध्यक्ष सेवादल, भारत सिंह भाटी ब्लाक अध्यक्षकिसान कांग्रेस, फुरकान अली अल्पसंख्यक कांग्रेस, मुकेश पंवार जिला अध्यक्ष राजीवगांधी पंचायत राज संगठन, संजय शर्मा विधान सभा प्रभारी बुधनी,दिनेश कुशवाह ब्लाक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, श्रीमति ममता कीर नारी सम्मान योजना, अभिषेक आई टी सेल समन्वयक ,उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *