मुख्यमंत्री चौहान भैरून्दा में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण के कार्यक्रम में शामिल हुए

कार्यक्रम में 209 दिव्यांग हितग्राहियों को 316 सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए

            मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांगजन भी मन से मजबूत होते हैं। शरीर का कोई अंग कमजोर हो सकता है, लेकिन व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। उन्होंने दिव्यांगों से कहा कि आप अकेले नहीं है आपका मामा आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। नर में ही नारायण का वास होता है। मुख्यमंत्री चौहान भैरून्दा के कृषक संगोष्ठी भवन में दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरण के लिए आयोजित शिविर में आए हितग्राहियों एवं नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प वर्षा कर दिव्यांग जनों का स्वागत अभिनंदन किया।

 

      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी दिव्यांगों का डाटा एकत्र कर सितंबर माह तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा

शिविर आयोजित किया जाएगा और क्षेत्र के सभी दिव्यांगों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत दिवस भैरून्दा में दिव्यांगों के चिन्हांकन के लिए एक विशेष शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें मेडिकल बोर्ड द्वारा 727 दिव्यांगों का परीक्षण कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए थे। इस दौरान 194 दिव्यांगों का इलाज भी करवाया गया था और अनेक दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण के लिए चिन्हांकित किया गया था।

 

      मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भैरूंदा में आयोजित इस नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में आज 209 दिव्यांग हितग्राहियों को 23 लाख 90 हज़ार रुपए के 316 सहायक उपकरण प्रदान किए गए है। इस कार्यक्रम में 21 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 32 दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल, 52 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 32 दिव्यांगजनों को एल्बो क्रच, 70 दिव्यांगजनों को बैसाखी, 31 दिव्यांगजनों को वर्किग स्टिक, 5 दिव्यांगजनों को ब्लाइंड केन, 7 दिव्यांगजनों को रोलेटर, 3 दिव्यांगजनों को सेलफोन, 3 दिव्यांगजनों को एडीएल किट, 5 दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन, 4 दिव्यांगजनों को सीपी चेयर, 50 दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र डिजिटल तथा एक दिव्यांग हितग्राही को ब्रेल किट का वितरण किया गया है।

 

      कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्रीमती साधना सिंह, सांसद रमाकांत भार्गव, गुरू प्रसाद शर्मा, रघुनाथ भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, अनुसूचित जनजाति वित्त निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला, नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *