एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का नर्मदा पुरम जोन स्तरीय सांस्कृतिक साहित्यिक उत्सवों का कार्यक्रम एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय केसला में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में नर्मदा पुरम जॉन के 15 विद्यालयों के विभिन्न विधाओं के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बुधनी के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और विजेता रहे। विद्यालय की अंजली सोलंकी एवं लवेशकर ने स्पेल बी में, आरती बारेला ने कहानी सुनाने में, श्रेयांश ने इंस्ट्रूमेंट में, रोहित कुमरे सुमित खरते, सतीराम, मयूर मर्सकोले ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक साहित्यिक उत्सव के लिए अपना स्थान पक्का किया। इसी तरह लक्ष्मी बरेला ने वाद विवाद में भारती, अश्वनी, निधि परते, अर्चना उइके, अंशिका, पूजा, कविता, करिश्मा, पायल, राजवती सहित अन्य विद्यार्थियों ने समूह नृत्य में, साक्षी धुर्वे ने एकल गायन में, आरती बरेला, निशा, शिवानी, गायत्री, भारती ने समूह गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ ही विद्यालय के शिक्षकों ने भी सहभागिता की। जिसमें विद्यालय की संगीत शिक्षिका श्रीमती भारती बिछोले ने वोकल क्लासिकल में प्रथम स्थान, आर्ट शिक्षिका कृतिका मालवीय ने वह कल सेमी क्लासिकल में द्वितीय स्थान कुमारी प्रतिभा दुबे पीजीटी गणित में फोल्क में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *