सीहोर, । लंदन में रहकर हिंदी का प्रचार-प्रसार कर रही शिखा वाष्र्णेय काे शुक्रवार को शिवना प्रकाशन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम शहर के बस स्टैंड पर स्थित पीसी लैब में आयोजित किया गया। जिसमें सम्मान समारोह व उनके यात्रा संस्मरण पांव के पंख पर चर्चा का आयोजन किया गया है। शिखा को गुरुवार को मध्यप्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया। शिखा लंबे समय से विदेश में रह कर हिन्दी के लिए पत्रकारिता और साहित्य के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रही हैं। उन्होंने लगातार दो साल तक दैनिक जागरण के लिए लंदन नामा और लंदन डायरी के नाम से कालम लिखा। इसके साथ ही वे लगातार साहित्य के क्षेत्र में सक्रीय हैं।

कार्यक्रम के बारे में शिवना प्रकाशन के प्रबंधक शहरयार खान ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में शिखा वाष्र्णेय को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिखा ने आयोजन में शामिल लड़कियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सपने देखना है और फिर उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास करना है। इसके लिए आपको अपने पांव में पंख उगाना होंगे। इसके साथ ही उन्होंने लड़कियों को अपनी किताब और जीवन में आगे बढ़ने और किसी से न डरने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ख्यात साहित्यकार पंकज सुबीर ने यात्रा संस्मरण पांव के पंख के बारे में बताया और कहा कि एक स्त्री जब यात्रा संस्मरण लिखती हैं तो वो स्त्रीयों की, कहानी गलियों की और संस्कृति की कहानी लिखती हैं जबकि पुरुष भवनों और भव्यता को ही देखते हैं। कार्यक्रम के अंत में आभार समाजसेवी अनिल पालीवाल ने व्यक्त किया। साथ ही आयोजन में मुख्य रूप से कैलाश अग्रवाल, हितेंद्र गोस्वामी, जोरावर सिंह, सन्नी गोस्वामी, सुनील पेगवाल और बड़ी संख्या में लड़कियां मौजूद रहीं।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *