• पंचायत सचिव की लापरवाही के कारण नहीं हो रहा आचार संहिता का पालन


– कलेक्टर के निर्देश भी हवाहवाई
रेहटी। मध्यप्रदेश सहित सीहोर जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग चुकी है। आचार संहिता लगते ही जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि आचार संहिता का हर हाल में पालन हो, लेकिन बुधनी जनपद पंचायत के तहत आने वाली ग्राम पंचायत जहाजपुर में आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के सचिव अमर सिंह द्वारा खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। आचार संहिता 9 अक्टूबर से लगी हुई है। इसके बाद भी पंचायत सचिव द्वारा कलेक्टर के निर्देशों का पालन नहीं कराया गया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश के बाद भी जहाजपुरा ग्राम पंचायत के सचिव अमर सिंह ने दीवारों पर लिखी सरकार की योजनाओं पर न तो पेंट पुतवाया न ही उन पर चुना पुतवाया गया है। ग्राम पंचायत जहाजपुरा भवन के सामने ही दीवारों पर सरकार की योजनाएं लिखीं हुईं हैं। दरअसल ग्राम पंचायत के सचिव अमर सिंह हमेशा से अपनी हठधर्मिता को लेकर ज्यादा चर्चाओं में रहे हैं। उनकी ग्रामीणों ने भी कई बार शिकायत की है कि वह न तो गांववासियों के साथ ठीक से व्यवहार करते हैं न ही उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाते हैं। अब उन्होंने खुलेआम कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं जनपद पंचायत के सीईओ देवेश सराठे के निर्देश के बाद भी आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
इनका कहना है-
आचार संहिता कोे लेकर कलेक्टर महोदय के सभी को स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी हालत में इसका उल्लघंन न हो। आपके माध्यम सेे पता चला है मैैं इसकोे दिखवाता हूं।
– देवेश सराठे, सीईओ, जनपद पंचायत, बुधनी

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *