कलेक्टर ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का किया निरीक्षण


जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का कलेक्टर प्रवीण सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वास केन्द्र में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने सामाजिक न्याय विभाग के जिला अधिकारी श्री महेश यादव से दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं और शासन द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर सिंह ने पुनर्वास केन्द्र के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की सुविधाएं दिव्यांगजनों को बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। पुनर्वास केन्द्र आने पर उन्हें किसी तरह की कमी महसूस न हों। उनका ध्यान अपने परिवारजनों की तरह रखा जाए। श्री सिंह ने पात्रतानुसार सभी दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। उन्होंने समय समय पर दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने दिव्यांगजनों को डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी वितरित किए इसके साथ ही दिव्यांग मानसिक दिव्यांग ज्योति श्रीवास्तव के केयर का अरुण श्रीवास्तव द्वारा लीगल गार्जियनशिप ली गई जिसका प्रमाण पत्र वितरित किया गया

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *