सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आगामी सात मार्च से होने वाले भव्य महोत्सव को लेकर कथा स्थल के भव्य परिसर में डोम लगाए जा रहे है। इसके अलावा प्रशासन भी यहां पर वीआईपी अतिथियों, साधु संतो के आगमन को लेकर तैयार है। हेलीकाप्टर से आने वालों के लिए पंडाल के पीछे हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है, यहां पर अतिथि उतरेंगे। जिसे लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, रिहर्सल के माध्यम से बारीकियों से सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा हरियाण से लौटने के बाद धाम पर पहुंचे थे, इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा समितियों से चर्चा की। पंडित श्री मिश्रा सोमवार को छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाऐंगे।
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को समिति के द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। रुद्राक्ष महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार से किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रतिदिन सुबह शिवलिंग का अभिषेक, दोपहर में कथा और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन गायक किशन भगत, कृष्ण चतुर्वेदी, नतिन बागवान, संजो बघेल, भगवान श्रीराम जन्म भूमि के संबंध में शुरू से अब तक का इतिहास बताने वाली टीम, मिहर जोशी, विवेक शर्मा सहित अन्य भजन गायक और कलाकार अपनी सुंदर प्रस्तुति प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कानून व शांति व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुलिस बल की ड्यूटी की तैयारियां की है, इसके अलावा कुबेरेश्वरधाम पर पर्याप्त पार्किंग के लिए स्थान, वाहनों के आवागमन, बैरिकेटिंग, आने वाले श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य समुचित व्यवस्थाएं कराई जा रही है। जिससे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *