जिले के 1238 मतदान केन्द्रों के लिए 1485 बीयू,सीयू और 1607 वीवीपैट का प्रथम रेंडमाईजेशन किया
सीहोर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कंप्यूटरीकृत प्रणाली से ईवीएम व वीवीपैट के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। रेंडमाइजेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया राजनैतिक दालों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए कंप्यूटर प्रणाली के माध्यम से ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया जाता है।इस दौरान राजनैतिक दालों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए डेमो प्रदर्शित किया गया।

लोकसभा निर्वाचन विदिशा, भोपाल तथा देवास के लिए जिले की चारो विधानसभा के 1238 मतदान केंद्रों के लिए 1485 बीयू, सीयू तथा 1607 वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली बुधनी विधानसभा के 363 मतदान केन्द्रों के लिए 435 बीयू, सीयू तथा 471  वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया गया। इछावर विधानसभा के 275 मतदान केन्द्रों के लिए 330 बीयू, सीयू तथा 357 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया गया। इसी प्रकार भोपाल लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत सीहोर विधानसभा के 265 मतदान केन्द्रों के लिए 318 बीयू, सीयू तथा 344 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया गया। देवास लोकसभा के अंतर्गत आने वाली आष्टा विघानसभा के 335 मतदान केन्द्रां के लिए 402 बीयू, सीयू तथा 435 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया डीओओ  संजय जोशी द्वारा सम्पन्न की गई।
रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के अवसर पर अपर कलेक्टर  वृन्दावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद सिंह राजावत, संयुक्त कलेक्टर  नितिन टाले, भाजपा से  राजकुमार गुप्ता, कांग्रेस से  केके रिछारिया, बसपा से  नरसिंह भारतीय उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *