सीहोर,

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश चंद्र शर्मा के निर्देशन में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी द्वारा जिला जेल सीहोर का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया ।

जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री दांगी द्वारा बंदियों से चर्चा की गई तथा उनके प्रकरण के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई । बंदियों को सम्बंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए विधिक सहायता से अधिवक्ता नियुक्ति तथा अपील प्रस्तुति के सम्बंध में विस्तार से बताया गया । म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । उनके द्वारा बंदियों की समस्याओं को सुना गया एवं यथोचित परामर्श दिया गया । विभिन्न सेलों का निरीक्षण कर महिलाओं एवं उनके साथ निवासरत् बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही ऐसे बंदियों के बारे में जानकारी ली गई जिनकी अपील प्रस्तुत की जाना है ।  विधिक सहायता से अधिवक्ता की आवश्यकता है एवं जमानत आदेश के होने के बाद भी जेल में निरूद्ध है । कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री राजेन्द्र कुशवाह, जेल उप अधीक्षक श्रीमती ज्योति तिवारी एवं बंदीगण उपस्थित रहे ।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *