रेहटी. रंगोत्सव के पर्व होली का लोगों में खुमार चढ़ना शुरू हो गया है दुकानों पर रांग पिचकारी की धूम मची तरह तरह के मुखोटे बाली पिचकारी बाजार में हे पर बाजार में ग्राहकी फीकी है इस समय गेहूं कि कटाई से किसान व्यस्त हे। आज रेहटी में 10 अधिक और आसपास के गांवों में करीब दो सों से ज्यादा स्थानों पर पूजन कर होली का दहन होगा। सोमवार को धुलेंडी पर जमकर रंग, गुलाल खेला जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। होली पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी।
24 मार्च प्रदोषकाल उपरांत होलिका का पूजन व मध्यरात्रि में होलिका दहन किया जाएगा। 25 मार्च को होली (धुलेंडी) मनाई जाएगी।
होली के पहले दिन लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में लकडियों का ढेर जलाते हैं। पाठक का कहना है कि पूजा के लिए आवश्यक वस्तुओं मेंकच्चा सूती धागा, नारियल, गुलाल पाउडर, सिंदूर, अक्षत (चावल) के दाने, अगरबत्ती और फू ल, बताशा (चीनी पाउडर से बनी मिठाई), हल्दी और एक कटोरा पानी शामिल हैं।
होली पर लगने वाले चंद्रग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं होगा।

होली पूजन, दहन

का शुभ मुहूर्त

24 मार्च पूजन समय

रातः 7.19 से 9.38

होलिका दहन समय

रातः 11.15 से 12.23

रातः 4.50 से 25 मार्च सुबह

6.18 तक

रातः 1.54 से 3.22

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *