सीहोर,01 अगस्त,2022

            आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक जिलेभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। स्वतंत्रता सप्ताह में जिले के प्रत्येक घरों पर तिरंगा फहराने के लिए मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जिले में तिरंगा झंडे का निर्माण किया जा रहा है। तिरंगे के विक्रय के लिए सभी तहसीलों में विक्रय केन्द्र बनाए जा रहे है।

सीहोर नगर में तिरंगे के विक्रय के लिए समूह की महिलाओं द्वारा गणेश मंदिर गोपालपुर एवं कलेक्ट्रेट केम्पस में स्टॉल लगाया गया। झंडे का विक्रय मूल्य 30 रूपये प्रति झंडा रखा गया है। सभी नागरिकों से स्वतंत्रता सप्ताह में 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *