सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी विप्र समाज के आस्था का केन्द्र भगवान परशुराम जयंती को धूमधाम से मनाए जाने के लिए बैठकों का क्रम जारी है। देर रात्रि को महिला मंडल और युवा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सर्व सम्मति से चल समारोह अध्यक्ष रूप में महिला मंडल की ओर से श्रीमती शोभा शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, महिला मंडल की अध्यक्ष सुश्री नीलम शर्मा, धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहर शर्मा आदि मौजूद थी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गत दिनों निर्णय लिया गया था कि इस वर्ष भी परम्परानुसार जयंती मनाई जाएगी। इसके अंतर्गत आगामी 10 मई को जयंती के पावन अवसर पर सुबह भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात भव्य रूप से वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा आगामी 12 मई को भव्य रूप से चल समारोह निकाला जाएगा। बैठक में महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम शर्मा, युवा अध्यक्ष नयन जोशी ने कोषाध्यक्ष के रूप में रुपेश तिवारी को मनोनित किया है। इसके अलावा युवा मंडल में महामंत्री के रूप में ऋषि पाराशर की नियुक्ति की गई है। इधर महिला मंडल की अध्यक्ष सुश्री नीलम शर्मा ने चल समारोह महिला मंडल की अध्यक्ष के रूप में शोभा शर्मा को सर्व सम्मति से मनोनित किया है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *