सीहोर/रेहटी/
✍️ मुकेश मेहता
– नगर व ग्रामीण अंचलों में सड़कों पर बेखौफ घूम रहे गायों के झुंड हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। आए दिन वाहन चालक इन झुंडों से टकराने से बाल-बाल बचते हैं, वहीं कई जगह छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद शासन-प्रशासन इस गंभीर समस्या के समाधान में नाकाम साबित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात व सुबह के समय सड़क पर बैठी गायें सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होती हैं। तेज रफ्तार वाहनों को अचानक रोकना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

सरकार द्वारा गौशाला संचालन और आवारा मवेशियों की व्यवस्था के लाख दावे किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके उलट है। सड़क पर बैठी गायें न केवल राहगीरों के लिए खतरा हैं बल्कि यातायात व्यवस्था को भी बाधित कर रही हैं।

क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की व्यवस्था की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *