सीहोर। उदयपुर में हुए स्टार फेस ऑफ इंडिया का फैशन शो में सीहोर की बेटी ने स्टार फेस ऑफ इंडिया की फस्ट रनर अप और मिस एम पी का खिताब जीता है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका राय का सफ़र 6 महीने पहले ऑनलाइन ऑडिशन से शुरू हुआ था उसके बाद उनका चयन ग्रेंड फ़िनाले में हुआ और ग्रेंड फ़िनाले में मिस एमपी और मिस इंडिया फस्ट रन अप जीत कर वो स्टार फेस ऑफ इंडिया की रनर बनी है। मध्यप्रदेश से करीब 25 लड़कियों का चयन हुआ था जिस में मिस प्रियंका राय ने ये खिताब अपने नाम किया। मिस एमपी बनने पर शहर के विधायक सुदेश राय, समाजसेवी अखलेश राय, राकेश राय, बंटी राय, अरुणा राय, राजकुमार जायसवाल, सीताराम यादव औरपरिवार के अन्य ने उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है, प्रियंका क़स्बे निवासी ब्रजेश राय की पुत्री है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *