5 साल की उम्र में धूम मचा रहा है आद्विक जायसवाल, टीवी और विज्ञापन की दुनिया में चमका सीहोर का भांजा

सीहोर। समाजसेवी प्रदीप राय की पुत्री का पुत्र एवं सनी राय का भांजा एक प्रतिभा के रूप में उभर कर सामने आया है इस नन्ही सी उम्र में उसकी अदाकारी की जितनी तारीफ की जाए वह कम ही है हाल ही में उस नन्हे बालक आद्विक जायसवाल ने डेटॉल का विज्ञापन कर सभी को आश्चर्य में डाल दिया है उसकी अद्भुत अदा एवं विज्ञापन की कला की सभी सराहना कर रहे हैं उसकी विज्ञापन रूपी अदाओं को देखकर अन्य कंपनियां भी उसको विज्ञापन के लिए ऑफर करने लगी हैं इस नन्हे से बालक अद्विक ने टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल अगर तुम ना होते मैं हीरो की बाल भूमिका अदा कर कही लोगों का दिल जीत लिया है उसकी इस कम उम्र में विज्ञापन एवं सीरियल के प्रति बढ़ती रूचि एवं अदा के हजारों लोग कायल हो चुके हैं इस बात का गर्व संपूर्ण सीहोर शहर को तो है ही साथ ही इंदौर वासी भी इस प्रतिभा की प्रशंसा करते नहीं चूक रहे हैं सीहोर की बेटी एवं इंदौर की बहू साक्षी जायसवाल एवं आद्विक जायसवाल के पिता तुषार जायसवाल को भी अपने छोटे से बेटे पर काफी गर्व है आद्विक के पिता तुषार जायसवाल एवं माता श्रीमती साक्षी जायसवाल चाहते हैं कि बेटा हमारा उच्च शिक्षा प्राप्त करें उनकी रूचि अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाना है ना कि आधुनिक ग्लैमर में उतारना।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *