किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, प्रवेशोत्सव में दिखा सीएम का स्नेहिल अंदाज

इंदौर। प्रदेश में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दूसरे चरण के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। स्कूल पहुंचते ही मुख्यमंत्री छात्राओं के बीच सहज और आत्मीय अंदाज में नजर आए। उन्होंने छात्राओं से संवाद किया, उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया तथा छात्राओं से विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के अचानक स्कूल पहुंचने से छात्राओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्राओं ने भी मुख्यमंत्री से खुलकर सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए।

“ड्रॉपआउट दर शून्य होना प्रदेश के लिए गर्व की बात”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्राथमिक शिक्षा स्तर पर ड्रॉपआउट दर शून्य होना मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

प्रवेशोत्सव से बढ़ा नामांकन

राज्य सरकार द्वारा कक्षा 1, 6 और 9 में प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाए जाने का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। वर्ष 2025-26 में नामांकन में 19.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि शासकीय विद्यालयों में 32.4 प्रतिशत की प्रगति हुई है। वर्तमान सत्र में प्रदेश के स्कूलों में 1 करोड़ 45 लाख विद्यार्थियों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 369 भव्य सांदीपनि विद्यालयों की शुरुआत भी की गई है।



सम्पादक : मुकेश मेहता
द सीहोर न्यूज़

छात्राओं के बीच आत्मीय अंदाज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद करते हुए एवं स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए।”

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *