सीहोर के थाना नसरुल्लागंज के अंतर्गत देर रात 10:50 बजे प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को डायल-112/100 सेवा ने पहुंचाया अस्पताल
जिला सीहोर के थाना नसरुल्लागंज के अंतर्गत गुलाब विहार कॉलोनी मे एक महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही है पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 05-08-2022 को रात्रि 22:50 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल सीहोर जिले के नसरुल्लागंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि देर रात महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही थी,चिकित्सा वाहन व्यस्त होने एवं अस्पताल पहुँचने का कोई साधन उपलब्ध नहीं होने पर डायल-112/100 सेवा ने पीड़ित महिला को एफ.आर.व्ही. वाहन परिजन के साथ ले जाकर नसरुल्लागंज अस्पताल मे भर्ती करवाया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *