मुकेश मेहता

रेहटी। नगर परिषद रेहटी में भाजपा संगठन और शासन द्वारा दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के युवा एवं सक्रिय सदस्य विनीत माहेश्वरी को एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) बनाए जाने पर समाजजनों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के लोगों ने शिवम वस्त्रालय पर एकत्र होकर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

 

समाजजनों ने विनीत माहेश्वरी को साफा बांधकर, फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

समाज के लोगों ने कहा कि विनीत माहेश्वरी के एल्डरमैन बनने से समाज को नई पहचान और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि माहेश्वरी नगर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

 

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित समाजजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और विनीत माहेश्वरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इससे समारोह मे पूर्व सिलाई कला मंडल के अध्यक्ष मनोहर लाल महेश्वरी, पूर्व बुधनी जिला संघ चालक जुगल सिसोदिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राम मेहता, शिक्षक अशोक माहेश्वरी, महेश्वरी पत्रकार मुकेश मेहता,विजय महेश्वरी, मनीष माहेश्वरी, राजेश मेहता, भारत सिसोदिया,रतन सिसोदिया,अंकित महेश्वरी,अमन महेश्वरी, ललित सिसोदिया, भारत शर्मा, बलवंत सिँह राजपूत

सहित अधिक संख्या मे लोगो उपस्थित रहे

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *