रेहटी में स्कूली छात्राओं ने निकाली
तिरंगा रैली

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर समूचा राष्ट्र देश भक्ति की भावनाओं से सराबोर है।

आजादी के अमृत महोत्सव नाम से इस बार स्वाधीनता दिवस पर केंद्र सरकार ने आम आदमियों को भी अपने घर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा लहराने की छूट दे दी है जिससे लोगों में कुछ ज्यादा ही उत्साह है।

हर व्यक्ति को घर पर तिरंगा लहराने के लिए शासकीय ,एवं अशासकीय संस्थाओं सहित अनेक विभागों द्वारा जन जागृति रैली निकाली जा रही है।

इसी कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक बिद्यालय रेहटी के स्कूली छात्राओं द्वारा रेहटी नगर में तिरंगा रैली निकाली गई।

नगर के बस स्टेंड से मुख्य बाजार से बेंक ओफ़ इंडिया आदि प्रमुख मार्गों से , होती हुई रैली पुनः अपनी शैक्षणिक संस्था में पहुंची।वह पर छात्राओं द्वारा मानव शृंखला से भारत देश का नक्सा भी बनाया गया

ढोल ढमाकों के साथ निकली रैली में छात्र छात्राएं हाथों में तिरंगा लहराते हुए वंदे मातरम एवं देश भक्ति नारे लगाते हुए चल रहे थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *