कुएं में कूदे 40 वर्षीय व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला

रेहटी। थाना रेहटी क्षेत्र के ग्राम पांगरा के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को मिली, जिसके बाद रेहटी क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

 

सूचना मिलते ही डायल-112 के सैनिक नंबर 95 विनोद और पायलट मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जवानों ने तत्काल थाना स्तर पर उपलब्ध आपदा राहत टीम की सहायता ली और संयुक्त प्रयास से कुएं में कूदे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

बाहर निकालने के बाद डायल-112 स्टाफ ने व्यक्ति से पूछताछ की तथा उसे समझाइश दी। प्रारंभिक तौर पर व्यक्ति के अवसादग्रस्त होने की बात सामने आई। आवश्यक समझाइश के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

समय पर पहुंचकर पुलिस जवानों और आपदा राहत टीम द्वारा किए गए त्वरित प्रयास से एक व्यक्ति की जान बच गई।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *