लगभग 15 दिन पहले बड़े गुरु संत परमानंद परमहंस जी हुए थे ब्रह्मलीन,  रुद्र धाम आश्रम में दी गई समाधि

 

 

मुकेश मेहता

रेहटी । रुद्र धाम आश्रम के पूज्य संत श्री श्री 108 बजरंग गिरी महाराज 12 सितम्बर की रात्रि में ब्रह्मलीन हो गए। महाराज श्री के ब्रह्मलीन होने का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अनुयायी, श्रद्धालु एवं संत समाज बड़ी संख्या में रुद्र धाम आश्रम पहुंचे और अपने पूज्य संत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

आज रुद्र धाम आश्रम परिसर में संत-महात्माओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ संत बजरंग गिरी महाराज को समाधि दी गई। इस दौरान आश्रम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और शोक से भावुक रहा।

 

लगभग 15 दिन अन्दर ही शिष्य संत का भी महाप्रयाण

 

गौरतलब है कि लगभग 15 दिन पूर्व ही संत बजरंग गिरी महाराज के बड़े गुरु, परम पूज्य संत परमानंद परमहंस जी महाराज भी ब्रह्मलीन हुए थे। बड़े गुरु के ब्रह्मलीन होने के लगभग 15 दिन के अंदर ही श्री 108 बजरंग गिरी महाराज के ब्रह्मलीन होने से भक्तों में गहरा शोक व्याप्त है।

 

नर्मदा तट पर तपस्या और सेवा की बनाई पहचान

 

संत बजरंग गिरी महाराज ने मां नर्मदा के पवित्र तट पर बरमान घाट से करीब 20 किलोमीटर दूर आश्रम की स्थापना कर तपस्या एवं आध्यात्मिक साधना की। उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से ग्राम मोगरा, मर्दानपुर और रमगढ़ा में द्वादश लिंग की स्थापना की गई। वहीं रायसेन जिले के विसेर गांव में भी आश्रम का निर्माण किया गया, जहां द्वादश लिंग की स्थापना का कार्य जारी है।

 

महाराज श्री ने अपने जीवन में तपस्या, अध्यात्म और सेवा को प्रमुख स्थान दिया। उनके ब्रह्मलीन होने से उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं में गहरा शोक है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *