रेहटी. नगर परिषद रेहटी के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली थी। यहां भाजपा के 12, कांगे्रस का एक और दो निर्दलीय पार्षद जीते थे। भाजपा के ज्यादा पार्षद होने की वजह से अध्यक्ष किस पार्टी का रहेगा इसकी तस्वीर साफ हो गई थी। हालांकि अध्यक्ष पद पर कौन काबित होगा यह जरूर संशय बना हुआ था। रविवार को भाजपा ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी की तरफ से राजेंद्रसिंह मीना पटेल को नगर परिषद अध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। राजेंद्र पटेल के सामने दूसरा कोई प्रतिद्वंदी नहीं होने की वजह से वह निर्धिरोध रेहटी नगर परिषद अध्यक्ष बने हैं। उपाध्यक्ष वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद चुनी गई अर्चना शर्मा को बनाया गया है। नए अध्यक्ष को रिटर्निंग अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा।

राजेंद्र मीना पटेल
अर्चना राजीव शर्मा
Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *