आष्टा तहसील के ग्राम ढाकनी में दुग्ध सहकारी समिति द्वारा पशुधन पाठशाला तथा दुग्ध सहकारी समिति का बोनस एवं लाभांश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने हितग्राहियों को बोनस एवं लाभांश पत्रक वितरित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री इंजीनियर ने कहा कि सभी दुग्ध उत्पादकों को पशुधन पाठशाला के माध्यम से कम लागत पर अधिक दुग्ध उत्पादन के संबंध में समस्त जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है। इसका लाभ उन्हें जरूर मिलेगा।

 

पशुधन-पाठशाला कार्यक्रम में कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हितों के संरक्षण के लिए सहकारी संस्थाएं है तथा हमेशा यही प्रयास रहता है कि दुग्ध उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ मिले। पशुधन-पाठशाला कार्यक्रम का समिति सदस्यों को कम लागत पर अधिक दुग्ध उत्पादन करना, दुग्ध सहकारिता के महत्व की जानकारी देना तथा समिति सदस्यों से संपर्क स्थापित करने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री जीवन सिंह मण्डलोई सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *