शासकीय महाविद्यालय बुधनी में आइक्यूएसी के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर व्याख्यान व क्रीडा गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के लिए सभी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को जागरूक करते हुए अपने दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों एवं खेलों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। आइक्यूएसी समन्वयक श्री रवि कुमार इस कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य व शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रभारी श्री तरुण रावत द्वारा मेजर ध्यानचंद की जीवनी एवं उनसे जुड़े किस्सों को छात्र छात्राओं से साझा किया गया। उन्होंने बताया कि उनके खेल एवं देशप्रेम ने पूरे विश्व में उन्हें अलग पहचान दिलाई। इसी के साथ सभी को ध्यानचंद जैसी शख्सियत व उनके व्यक्तित्व से सीखने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में खेल प्रतिभाओं का सम्मान प्रमाण पत्र वितरण करके किया गया। जिसमें बी. ए. द्वितीय वर्ष की समीक्षा कटारे और बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की निधि सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार कार्यक्रम में मौजूद रहा।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *