आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 159-सीहोर में अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण सीहोर के कार्यालय एवं शहरी तथा ग्रामीण मतदान केन्द्रो, 162- मुंगावली, 163 एवं 164-जमोनिया, 225- स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल मंडी, 245-माध्यमिक शाला टैगोर, 247-लोक निर्माण विभाग सीहोर तथा 256-माध्यमिक शाला तिलक का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किये जा रहे दावे, आपत्ति प्राप्त करने संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर अधिकारियो को आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कौल द्वारा आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड से कम जेण्डर रेशो एवं ईपी रेशो वाले मतदान केन्द्रों की समीक्षा कर संबंधित बीएलओ को अपने मतदान केन्द्र क्षेत्र में 18-19 वर्ष के नवीन मतदाता तथा नाम जुड़ने से शेष महिलाओं के नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे मतदाता जो आयोग के एनवीएसपी पोर्टल पर स्वयं अपना आवेदन भर सकते हो तो उनसे ही एप डाउनलोड कर ऑनलाईन फार्म भरवाने एवं इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री वंदना राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण श्री अमन मिश्रा,नायब तहसीलदार सुश्री शैफाली जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *