नवजात शिशुओं तथा शिशुओं की उचित एवं पर्याप्त देखभाल को लेकर समुदाय तथा प्रसूताओं को जागरूक करने के लिए जिले की बुदनी, श्यामपुर, आष्टा, इछावर तथा नसरूलागंज विकासखण्ड से संबंधित आशा कार्यकर्ताओं को जिला प्रशिक्षण केन्द्र में मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा 05 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस 5 दिवसीय प्रशिक्षण में एचबीवाईसी तकनीक, उम्र के अनुपात में वजन, बच्चों की लंबाई के हिसाब से वजन, कुपोषण की स्थिति, गृह आधारित देखभाल,स्तनपान का महत्व, ऊपरी भोजन, शरीर में खनिज तत्वों की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर टीबी एसटीएस प्रदीप भावसार द्वारा राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम व जिला मीडिया सलाहकर श्री शैलेश कुमार द्वारा मिशन परिवाऱ विकास कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आशाओं को समुदाय आधारित सेवाओं के लिए दक्ष बनाने व्यापक प्रशिक्षण सत्र संचालित किए जा रहे है। जिससे वे ग्राम स्तर पर बेहतर एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *