सीहोर। दुनिया की सर्वाधिक बढ़ती भाषा हमारी हिन्दी है। जिस पर हमें गर्व होना चाहिए। मातृभाषा का लोगों से जुड़ाव प्रेम प्रकट का भावात्मक रिश्ता होता है। हर व्यक्ति को अपनी भाषा में संवाद करना चाहिए। उक्त विचार शहर के सैकड़ाखेड़ी जोड़ स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने व्यक्त किए। इस मौके पर केन्द्र के प्रभारी नटवर कुशवाहा ने कार्यक्रम में शामिल विशेष अतिथि के रूप में इंजीनियर दिनेश प्रजापति, रवि मीना, आसिफ खान, मनोज मालवीय, कान्हा पाटीदार, मोनू जाटव, रोहित पांडे, स्नेहिल सिसौदिया आदि का स्वागत किया।
इस मौके पर विशेष अतिथि इंजीनियर दिनेश प्रजापति ने कहा कि भाषा भावनाओं को व्यक्त करने का एक साधन मात्र है लेकिन इस साधन में वह बल है जो दुनिया को बदल सकता है। विभिन्नताओं के बीच एक भाषा ही है जो एकता का आधार बनती है और हम सभी को इस एकता के साधन का सम्मान करना चाहिए। हिंदी हमारी मातृभाषा है जिसे सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। संस्कृति और हिंदी भाषा को बचाने पर जोर देते हुये कहा कि अलग-अलग देशों में हिंदी को बचाने की जिम्मेदारी भारत ने ली है। हिंदी हुकूमत की ताकत से नहीं, मानव शक्ति से बढ़ रही है। समय आ गया है अब हिन्दी को भी अन्य भाषाओं की तरह अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर उचित स्थान मिलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पखवाड़े का आयोजन श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में किया जा रहा है। इसका समापन आगामी 29 सितंबर को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस दिवस के तहत विद्यालयों और कालेजों में विचार गोष्ठी, साहित्य समागम, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त केन्द्र की ओर से विकास अग्रवाल ने किया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *