रेहटी थाने में हुआ पुलिस जनसंवाद का सफल  कार्यक्रम



प्रदेश के सहित   सीहोर जिले के सभी थानों में “पुलिस जनसंवाद” आयोजित किया किया गया । उक्त आदेश के पालन में जिला सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश का पालन में आज  थाना रेहटी में भी पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शशांक सिंह गुर्जर शामिल हुए। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शशांक सिंह गुर्जर ने संबाद कर क्षेत्र में पुलिस कार्यप्रणाली, क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा के सम्बन्ध में चर्चा की गयी एवं बेहतर पुलिसंग के लिए विचार विमर्श कर सुझाव चाहे गए।

साथ ही  थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, विभिन्न व्यवसायों जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षाविद आदि, व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों, जनसामान्य से जुडी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण आदि को आमंत्रित किया गया।  “पुलिस जनसंवाद” में आमंत्रित गणमान्य नागरिकों से उनके निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी समस्याओं चर्चा की गई तथा सुझाव प्राप्त किए गए। पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में उपस्थित नागरिकों को अवगत कराया गया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *