सीहोर। नगरीय क्षेत्र सीहोर को तीन नये 108 वाहन मिलें है बुधवार को विधायक सुदेश राय ने हरी झंडी दिखाकर इन वहानों को रवाना किया उल्लेखनीय है कि यह 108 वाहन एम्बुलेंस के रूप में कार्य करता है और जीवन रक्षक की भूमिका निभाता है। इन वाहनों का लाभ जरूरत मंद मरीजों को समय पर मिलेगा।
जानकारी के अनुसार बुधवार को आयोजित सादे समारोह में विधायक श्री ने वाहन चालको को प्रतिकात्मक चाबी भेंट की और 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया है कि यह 108 एम्बुलेंस 24 घंटे क्रिया शील रहेगी और इसका जरूरत मंद मरीजों को लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि तीन 108 नयें वाहन सीहोर नगर को मिल जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं में बढोतरी होगी और हर मरीज को इसका लाभ मिलेगा यह बात सर्व विधित है कि इस 108 एम्बुलेंस में मरीजो के उपचार के लिए संसाधन भी सुसज्जित हैं।
इस अवसर पर जनपद सदस्य जितेन्द्र वर्मा, दिनेश मेवाडा, आकाश (पम्पु) वर्मा, सोनू खाती, इमरान भाई, सन्नी राय, सरपंच ब्रज मीणा, सरपंच मांगीलाल मीणा, सरपंच संतोष जाट, ब्रज राय, रमेश मेवाडा, अजय ठाकुर, हरीश चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *