सीहोर
कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने जानकारी दी कि तहसीलदार श्री नरेंद्र ठाकुर की बॉडी खोजने एनडीआरएफ़ की 30 सदस्यों की टीम रायसेन से सीहोर भेजी जा रही है। गत 15 अगस्त की रात को तहसीलदार श्री नरेंद्र ठाकुर एवं पटवारी श्री महेंद्र रजक कार से सीहोर स्थित सीवन नदी का पुल पार कर रहे थे। उस समय पुल के ऊपर पानी बहाव तेज होने के कारण कार नदी में बह गई थी। पटवारी श्री रजक की डेड बॉडी 17 अगस्त 2022 को सीहोर से 3 किलोमीटर दूर ग्राम छापरी के पास मिल गया था। तहसीलदार श्री नरेंद्र ठाकुर की डेड बॉडी अभी तक नहीं मिल पाई है। एसडीआरएफ की टीम विगत 2 दिनों से सर्च कर रही है। तहसीलदार श्री नरेंद्र ठाकुर शाजापुर जिले में पदस्थ थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *