विशेष भर्ती अभियान के तहत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखण्ड-बुदनी के अंतर्गत ग्रामीण शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जनपद पंचयात बुदनी के ग्राम जैत में रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर पद पर भर्ती के लिए एसआईएस द्वारा युवकों को योग्यता अनुसार चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 52 प्रतिभागी उपस्थित हुए। जिनमें से कंपनी ने 25 युवकों को चयनित किया। कार्यक्रम में कमाण्डेंट कार्यालय रीजनल ट्रेनिंग सेंटर नीमच के भर्ती अधिकारी श्री शिवपाल सिंह , विकासखण्ड प्रबंधक एनआरएलएम बुदनी से श्रीमति भावना वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *