• रेहटी. शहर में एक बार फिर से विकास का पहिया तेज रफ्तार में दौडऩे लगेगा और जनता को जरूरी बुनियादी सुविधा मिलेगी। इसकी शुरूआत 29 अगस्त को नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल के पदभार ग्रहण के साथ शुरूआत हो जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष से जनता को बहुत उम्मीद है, वही अध्यक्ष भी जनता की उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
    रेहटी नगर परिषद के पिछले दिनों हुए चुनाव में भाजपा का कमल खिला है। भाजपा के 12,दो निर्दलीय और एक कांग्रेस का पार्षद चुनाव जीता है। यहां भाजपा के राजेंद्र मीना पटेल निर्विरोध नगर परिषद अध्यक्ष, जबकि उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा बने हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ व पदभार ग्रहण समारोह सोमवार को नगर परिषद भवन के नीचे बस स्टैंड पर दोपहर 12 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव, मुख्यमंत्री पुत्र कार्तिकेयसिंह चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय होंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षद शपथ लेंगे।
    यह मिलेगा जनता को फायदा
    नगर परिषद चुनाव पिछले कई समय से टलते जा रहे थे। परिषद भंग होने के बाद शहर में विकास की गति थम सी गई थी। जनता विभिन्न समस्याओं के चलते त्रस्त थी। चुनाव आयोग ने आखिरकार इस बार चुनाव करा दिए हैं। अब निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्षद अपने वार्डो में विकास कराने को प्राथमिकता देंगे उसी के साथ जनता को फायदा मिलने लगेगा।
    रोडमेप, प्लान बनाकर होगा काम
    नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल ने बताया कि जनता ने भरोसा कर उनको इस मुकाम तक पहुंचाया है। जनता के हर सुख दुख में खड़ा होने के साथ उनकी जो समस्या होगी उसे तत्काल दूर किया जाएगा। पहली प्राथमिकता यही रहेगी कि शहर को विकसित करने में क्या कर सकते हैं और उसे कैसे अंजाम तक पहुंंचाया जाए। पटेल का कहना है कि एक रोडमेप और प्लान बनाकर ही काम किया जाएगा। काम वही होगा जिससे सीधा जनता को फायदा मिले और नगर का डेवलोप हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *