रोजगार मेले की श्रृंखला में बुधनी के दशहरा मैदान में 29 सितम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया गया है। रोजगार मेला आयोजित किये जाने के लिए कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर द्वारा निर्देश दिए गये है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ट्राइडेण्ट ग्रुप बुदनी, वर्धमान फेब्रिक्स बुदनी, सेल मेन्युफेक्चरिंग कंपनी जावर, विजन इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड अंतर्गत (सुजकी मोटर्स गुजरात, आनंद ग्रुप, सिनायडर इलेक्ट्रिक प्रा.लि., नोर्थ स्टार टेक्नो सर्विसेस प्रा.लि., सुब्रोज प्रा.लि.) भारतीय जीवन बीमा निगम सीहोर, जेड एफ इण्डिया लिमिटेड, वाल्वो आयशर भोपाल, स्क्ल्सि कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, आईएमसी हर्बल सीहोर, नवभारत फर्टीलाइजर भोपाल, कृषिधन बॉयो केयर इदौर, सेनापति सेक्योरिटी सर्विसेस सीहोर, फोरेवर प्रा.लि., शिवशक्ति बॉयो टेक्नोलाजी भोपाल, ग्रामोद्योग डीडीयूजीकेवाय सीहोर, एम.बी.साईन डीडीयूजीकेवाय भोपाल, आईईएस डीडीयूजीकेवाय भोपाल, आरसेटी, एजुकेट लिमिटेड सीहोर, एस.आई. एस. अनूपपुर द्वारा 10000 रूपये से 20000 रूपये तक वेतन पर विभिन्न पदों पर भर्ती की जावेगी। इच्छुक युवक/युवतियां निर्धारित समय पर अपने समस्त प्रमाण पत्रों सहित रोजगार मेंले में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त करें।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *