सीहोर। शहर के शुगर फैक्ट्री स्थित रुकमणी गार्डन एवं फिट एंड फाइन एरोबिक्स एंड जुम्बा क्लाब के तत्वाधान में गार्डन में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस मौके पर 70 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने गरबा का आयोजन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पप्पी कुशवाहा और नेहा विजयवर्गीय ने बताया कि हमारे द्वारा इस साल 45 प्लस आयु वर्ग की आयु वर्ग की महिलाओं के लिए सामूहिक रूप से डांडिया के आयोजन किया गया था, इसके पश्चात गार्डन में दूसरे चरण में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए सामूहिक रूप से आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से समाजसेवी अरुणा राय और सोमन राठौर आदि ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि गरबा और नवरात्रि का कनेक्शन आज से कई वर्ष पुराना है। पहले इसे केवल गुजरात और राजस्थान जैसे पारंपरिक स्थानों पर ही खेला जाता था लेकिन धीरे-धीरे इसे पूरे भारत समेत विश्व के कई देशों ने स्वीकार कर लिया और नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा मां की आराधना का प्रतीक है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *