बाल स्वास्थ्य एवं पोषण वृद्धि के लिए प्रदेश में 18 जुलाई से 5 सितंबर तक चलाए गए दस्तक अभियान में उल्लेखनीय गतिविधियों के लिए सीहोर जिला प्रदेश में पहले नंबर पर रहा है। सीहोर जिले को हाल ही में जारी रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। भोपाल में एक दिसंबर 2022 को आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में जिले के प्रमुख अधिकारियों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया, जिला टीकाकरण अधिकारी एमके चंदेल, सिविल सर्जन डॉ प्रवीर गुप्ता, महिला बाल विकास अधिकारी श्री प्रफुल्ल खत्री, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलेश गर्ग, डीसीएम श्रीमती विंध्यवासिनी कुशवाहा, डीईआईएम सुश्री दीनू शर्मा, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ सुधीर श्रीवास्तव, लैब टेक्निशियन सुश्री भारती पटेरिया तथा श्री निर्मल कचनेरिया को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत जिले में जन्म से 5 वर्ष तक के 01 लाख 54 हजार 907 बच्चों की निमोनिया, कुपोषण अनीमिया, दस्त रोग, विटामिन ए अनुपूरण, आईवायसीएफ की जांच घर-घर जाकर की गई थी। जिसमें 926 कुपोषित एवं 481 चिकित्स जटिलता वाले कुपोषित बच्चे, 1519 बच्चे गंभीर एनीमिया को चिन्हित कर रक्ताधान कर उपचारित किया। सीहोर जिले को सबसे अधिक गंभीर एनीमिक बच्चों का रक्ताधान करने की श्रेणी में भी राज्य स्तर पर प्रथम स्थान मिला है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *