सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर नगर पालिका के तत्वाधान में लगातार एक माह तक सिद्धपुर मेले का आयोजन किया जाएगा। रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मेले का भूमि पूजन किया। इस मौके पर मेले के संचालक ने बताया कि इस वर्ष नववर्ष के मौके पर शहर के मध्य में बीएसआई के भव्य मैदान पर मेले का आयोजन आगामी 5 फरवरी से शुरू होगा। मेला एक माह तक तक चलेगा। यहां लगनेवाली दुकानों में सस्ते सामान बिकते हैं। यही कारण है कि मेले को इलाके में सस्ते सामानों के सबसे बड़े मेले के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियां रविवार से आरंभ हो गई है और प्रशासन से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों पर चर्चा की। मेले में अस्थाई निर्माण एवं सजावट, अस्थाई प्रकाश व्यवस्था एवं सजावट आदि को लेकर चर्चा हुई। प्रकाश विभाग को समय सीमा में समुचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों क लिए लेआउट डालने का कहा। दुकानदारों के घरेलू सामान, खाद्य पदार्थों चाट पकौड़ी, मिठाई आदि की 30 से अधिक दुकानों के स्टाल लगाए जाएंगे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाए जाऐंगे। इसकी तैयारियां शुरू होने वाली है।
उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद शहर में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन लगातार एक माह तक किया जाएगा। मेले में कई तरह के दुकानदारों के अलावा यहां पर आने वाले लोगों के लिए झूले आदि लगाए जाऐंगे। इसके अलावा प्रतिदिन एक कलाकार को भी आमंत्रित किया जाएगा।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *