आज कुबरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के कारण इंदौर भोपाल स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति निर्मित हुई है । प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार व्यवस्था बनाई जा रही है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्ष सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा यह भ्रामक समाचार प्रसारित किया जा रहा है कि कुबरेश्वर धाम में भगदड़ की स्थिति निर्मित हुई है एवं 2000 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह बिल्कुल तथ्यहीन एवं निराधार खबर है। कुबरेश्वर धाम के अंदर किसी तरह की भगदड़ कि स्थिति निर्मित नहीं हुई है और न ही लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

      रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान सुगम एवं बेहतर व्यवस्था हेतु अलग अलग पॉइंट्स पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। व्यवस्था बनाने में नागरिक समूहों, वॉलंटियर्स, आमजन का भी सहयोग लगातार मिल रहा है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *