पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल प्रतियोगिताएं आवश्यक- श्री कार्तिकेय चौहान

6 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगी कबड्डी प्रतियोगिता

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भैरून्दा में 6 जुलाई से 9 जुलाई तक बुधनी विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए प्रेम-सुंदर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस कबड्डी प्रतियोगिता का श्री कार्तिकेय चौहान ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से परिचय प्राप्त किया तथा सभी टीमों को कबड्डी किट वितरित की। प्रतियोगिता में बुधनी विधानसभा क्षेत्र की 50 कबड्डी टीमें भाग ले रही है। इसमें युवकों की 28 टीमे तथा युवतियों 18 टीमें शामिल हो रही है। इसके साथ ही जनप्रतिनिधि, प्रशासन तथा पत्रकारों की टीम भी इस कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।इस अवसर पर श्री कार्तिकेय चौहान ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए भैरून्दा में कबड्डी महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस महाकुंभ में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के युवक-युवती अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। स्वस्थ शरीर के लिए और मानसिक विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। उन्होंने कहा कि खेल में जीत हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराने के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही आगे भी इसी तरह अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती रहेंगी। इस दौरान गुरू प्रसाद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, कलेक्टर प्रवीण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर, मण्डल अध्यक्ष धीरज पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *