कावड़ यात्रा को सुगमतापूर्ण सम्पन्न कराने जिला प्रशासन ने की सभी आवश्यक व्यवस्थाए







सीहोर नगर में भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। इस कावड़ यात्रा में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कावड़ यात्रा सीवन नदी तट से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कुबरेश्वर धाम पहुंची। कावड़ यात्रा में शामिल होने आए श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगमता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एसपी मयंक अवस्थी द्वारा सीवन नदी तट से लेकर कावड़ यात्रा के समूचे मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। काबड़ यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सीवन नदी तट पर सुरक्षा उपकरणों के साथ मोटर बोट और अन्य आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही स्टेट हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों का मार्ग भी डायवर्ट कर दिया गया था, ताकि यात्रा में व्यवधान न हो। कावड़ यात्रा के दौरान साफ-सफाई के लिए नगर पालिका कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, नगर पालिका अमले द्वारा काम को बखूबी निभाते हुए सीवन नदी घाट पर तथा नगर में फैलें कचरे को कुछ ही घंटों में साफ कर दिया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *